उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

राजधानी में कोरोना के मिले 4 मरीज

परिवार के सदस्यों की जाँच में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दे दिया है। इसमें सभी मरीज स्वस्थ बताये जा रहें हैं। रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जाँच में अब तक कोविड-19 के 4 मरीज पाये गये हैै।

जिसमें पहला मरीज आशियाना लखनऊ निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पुरूष है। कोविड की जॉॅच कराने पर पाजिटिव पाये गये। दूसरा मरीज रूचिखण्ड शारदानगर निवासिनी 53 वर्षीय महिला है। कोविड की जॉॅच कराने पर पाजिटिव पायी गयी। तीसरा मरीज विशालखण्ड गोमतीनगर लखनऊ निवासी 20 वर्षीेय पुरूष है। कोविड की जॉॅच कराने पर पाजिटिव पाये गये।

चौथा मरीज डालीगंज लखनऊ निवासिनी 78 वर्षीय वृद्ध महिला है। कोविड की जॉॅच कराने पर पाजिटिव पायी गयी। इन सभी मरीजों को घर पर ही रखा गया है तथा वर्तमान में स्वस्थ बताया जा रहा है। उपरोक्त मरीजों को किसी प्रकार के अन्य कोई लक्षण नही पाए गए है। साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य में कोई लक्षण कोविड -19 के लक्षण नहीं मिले है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button