डा शिल्पी ने संभाला वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक (समन्वय) का पदभार
डॉ शिल्पी ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से स्त्री रोग विशेषज्ञ डिग्री धारक

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव रखने वाली डा शिल्पी कनौजिया ने पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक (समन्वय) का पदभार संभाल लिया ।
शुक्रवार को डॉ शिल्पी ने कार्यभार संभाला। इससे पहले डॉ कनौजिया पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रही।
ज्ञात हो कि डा शिल्पी कनौजिया ने एमबीबीएस एवं एमएस (स्त्री रोग विशेषज्ञ) की डिग्री किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है । इन्होने 2014 बैच-भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) संवर्ग की अधिकारी भी है।
पहली नियुक्ति सहायक परिचालन प्रबन्धक (योजना) के पद पर उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद (प्रयागराज) मण्डल में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान मण्डल परिचालन प्रबन्धक, कोचिंग (लखनऊ),
उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक निर्माण (गोरखपुर) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर उत्तरदायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया। इसके अलावा रेल संरक्षा एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय भी हैं।



