उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कुपोषित बच्चों की पहचान करने में होगी आसानी- डॉ एनबी सिंह 

कुपोषित बच्चों की पहचान करने को आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आशा कार्यकर्ताओ को संसाधनों से लैस किया गया। शुक्रवार को

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर, रहीम नगर और खुर्रम नगर क्षेत्र की 60

आशा कार्यकर्ताओं को थर्मामीटर, एमयूआईसी टेप सहित मातृ, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए जागरूकता के लिए फ्लिप बुक दी गई। इसके साथ ही जागरूकता गतिविधियों करने के लिए विभिन्न वाद्य यंत्र जैसे ढोलक, मंजीरा व झाँझर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं को संसाधन वितरित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एनबी सिंह ने कहा कि ममता-एचसीएल के सहयोग से आशा कार्यकर्ताओं को थर्मामीटर, एमयूएसी टेप व अन्य चीजों को दिए जाने का उद्देश्य उन्हें सशक्त बनाना है।

इन संसाधनों से शहरी क्षेत्र की लगभग बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। यह चीजें फील्ड में बहुत उपयोगी होंगी। एमयूएसी टेप से अति गंभीर और मध्यम गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान आसानी से कर सकेंगी।

फ्लिप बुक के माध्यम से फ़ोटो दिखाकर और वाद्य यंत्रों के उपयोग से मनोरंजक तरीकों से जागरूकता गतिविधियां कर सकेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाते है। बल्कि समुदाय में जागरूकता लाने और व्यवहार परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

इस अवसर पर शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज, डॉ जेपी श्रीवास्तव सहित सीएचसी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button