उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

जिलाधिकारी पहुंचे केडी सिंह बाबू स्टेडियम लिया जायजा

19 से होगा सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में होने वाले सांसद महाकुंभ की तैयारी का ज्यादा लेने के लिए जिलाधिकारी केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे। सांसद खेल महाकुम्भ के जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कराया जाना प्रस्तावित है। जिसका उद्घाटन समारोह पूर्वाहन 9:30 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जायेगा।

शनिवार को उद्घाटन समारोह के आयोजन की तैयारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण स्टेडियम परिसर का भ्रमण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि आयोजन से पहले जोन स्तर के विजय प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद सांसद खेल महाकुम्भ की औपचारिक घोषणा मा मुख्य अतिथि महोदय द्वारा की जाएगी।

उक्त के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, मलखम आदि की प्रस्तुति, उद्बोधन और ओलंपिक,एशियाड स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च पास्ट का फुलड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि स्टेडियम की हर दीर्घा में पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही पीडी ग्राम्य विकास को निर्देश दिए गए की आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग और एंट्री एग्जिट से संबंधित साइनेज लगवाना सुनिश्चित किया जाए।

स्टेडियम परिसर के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए की स्टेडियम परिसर, दीर्घा के गेट, डारमेट्री व हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर और शौचालय आदि साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि डारमेट्री व हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में टेबल लगा कर पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि गेट नंबर 5 के पास साफ सफाई और मोबाईल शौचालय की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण में उपस्थित लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए, स्ट्रक्चरल सेफ्टी, अग्निशमन सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा का ऑडिट करके प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर, जिला विकास अधिकारी, पीडी ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button