उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

79 बर्खास्त मलेरिया कर्मचारियों में फैली निराशा, लगाए गंभीर आरोप

2019 में कोर्ट आदेश पर मिली तैनाती, 2025 में हुए बर्खास्त 

 

कई कर्मचारी मृतक आश्रितों को पेंशन जारी, मुख्यमंत्री से उप मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश स्तर पर 79 मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारियों के बर्खास्त होने पर निराशा देखने को मिली। गुरुवार को राजधानी में निराशा भरी स्थिति में एकत्र मलेरिया फलेरिया कर्मचारियों ने अपर निदेशक मलेरिया फलेरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बर्खास्त कर्मचारियों में नगरी मलेरिया फाइलेरिया इकाई राज्य कर्मचारी संघ उप्र के अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह भदौरिया ने डॉ. एके चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब 2019 में 79 मलेरिया फलेरिया के कीट संग्रह के पद पर तैनात कर्मचारियों को उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्ति आदेश दिया गया और आज 20 जनवरी 2025 को डॉ. एके चौधरी अपर निदेशक मलेरिया फाइलेरिया द्वारा बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। सभी कर्मचारी अपनी निराशा को जाहिर करते हुए शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अब इस उम्र में हमें नौकरी पर कौन रखेगा और अब हम कहाँ जाए किससे अपनी परेशानी बताये। जिस तरह हम सभी कोरोना काल में जान जोखिम में डाल कर प्रदेश स्तर पर सभी कर्मचारियों ने कार्य किया और इसके बदले में मुझे आज बाहर किया गया है। कर्मचारियों ने डॉ, चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों कई बार मिलने के लिए बुलाया जा रहा था और उसके बदले में मुझे बर्खास्त कर दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि कई मृतक कर्मचारियों के परिजनों को पेंशन भी जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम से यही मांग है कि हमें न्याय दिया जाए। जिससे हम अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि जब से बर्खास्तगी का आदेश हुआ है तब घर में खाना नहीं बना है हम लोग बहुत कठिन परिस्थिति में आ गए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button