उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीजीवनशैलीबड़ी खबर

विवेकानंद हॉस्पिटल स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता 

संस्थान सचिव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया।

जिसे संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने स्वयं बल्लेबाजी करते हुए औपचारिक रूप से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर रामकृष्ण मिशन के प्रबंधकारणी समिति के सदस्य वाईडी माथुर उपस्थित रहे। साथ ही उनकी पत्नी मधु माथुर भी उपस्थित रही ।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज, संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक व मठ के साधुवृन्द, नर्सिग कालेज की प्रधानाचार्या डा.एन वेंकटलक्ष्मी व समस्त फैकल्टी, डीएनबी रेसिटेन्स, कर्मचारी, अधिकारी भारी सख्या में मौजूद रहे।

इस वर्ष की विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओ में..

क्रिकेट, बैटमिन्टन, शतरंज, टेबल टेनिस, रस्साकसी, लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़ इत्यादि खेलों का आयेजन किया गया। जिससे संस्थान के चिकित्सक, कर्मचारियों, विद्यार्थियों उपचारिकाओं व नर्सिग कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।

टैग आफ वार में सुरक्षा वाहिनी की टीम ने एमआरआई मात देकर टैग आफ वार के खिताब पर कब्जा किया । लम्बी कूद में संस्थान के अखिल मुखर्जी ने जबरजस्त कूद लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 100 मीटर दौड में राधेश्याम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

तत्पश्चात खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिये प्रतिभागियों के मध्य पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि वाईडी माथुर व संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

माथुर ने नर्सिग कॉलेज की छात्राओं व अन्य खेल में विजेता महिला खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में वाईडी माथुर ने अपने संबोधन में बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आपसी समझ सूझबूझ और बेहतर अनुशासन के लिए किया जाता है।

इस प्रतियोगिता में जीत के लिए नही प्रतिभाग के लिए खेलना चाहिए जो जीता उसकी भी प्रसंसा की जो न जीता उसकी भाग लेने पर प्रसंसा की । साथ ही साथ यह भी कहा कि भारी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया, वह काबीले तारीफ है।

उन्होंने इस समारोह में बुलाने के लिए संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर माथुर ने इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए अपना आभार व्यक्त किया।

संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने अपने संबोधन में खिलाडियों के उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद एक बेहतर अनुशासन और आपसी समझ के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होने मुख्य अतिथि के द्वारा दिये गये भाषण की प्रसंसा की और यह भी उम्मीद की आगे भविष्य में वह अपना समय देते रहेगे।

कार्यक्रम के अन्त में खूलकूद प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डा. विशाल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि वाईडी माथुर व मधु माथुर, संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज , साधुवृन्द गोविन्द महाराज, संजीव महाराज, संस्थान के

चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके सिंह व नर्सिग कालेज की प्रधानाचार्या डा.एन वेंकटलक्ष्मी कर ह्दय से आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिसने भी प्रत्यक्ष व अप्रतक्ष्य रूप से क्रार्य किया उसका भी अभार व्यक्त किया।

साथ ही साथ यह भी वादा करते हुए कहा भविष्य में अगले वर्ष इससे भी बेहतर तरीके से इस प्रतियोगिता को आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button