सीएमओ ने पीएमएस संघ चुनाव में मतदान करने की अपील
22 जून को होगा पीएमएस संघ चुनाव

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गयी है। आगामी
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव 22 जून को होना सुनिश्चित हुआ है। वहीं शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
डॉक्टर सिंह ने सभी सदस्यों से मतदान करने के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीएमएस संघ लखनऊ इकाई के सभी चिकित्सा अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय कार्यकारिणी के लिए मतदान 22 जून (सोमवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान का आयोजन स्टेट मेडिको लीगल सेल, इंदिरानगर, लखनऊ में किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने महानिदेशकों, निदेशकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों तथा अन्य चिकित्सा अधिकारियों से अपील की है कि वे स्वयं मतदान करें तथा अपने अधीन कार्यरत संघ के पात्र सदस्यों की भी मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पात्र सदस्य निर्धारित मतदान केंद्र पर पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सेवा निवृत्त, पुनर्नियोजित एवं संविदा सदस्य इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन में चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र सदस्यों से अपील करते हुए समय पर मतदान करने के लिए केंद्र पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में सहभागी बने।



