उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

व्यापारियों ने आपसी भाईचारे की पेश की मिशाल 

होली ईद मिलन समारोह में एक दूसरे को लगाया गले

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों ने आपसी भाईचारे की मिशाल पेश की।

शनिवार को ऐशबाग स्थित यहियागंज व्यापार मंडल द्वारा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में भव्य होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन जगदीशपुर धर्मशाला कोयला मंडी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यहियागंज बाजार के विकास एवं व्यापारिक गतिविधियों को दिशा प्रदान करने वाले वरिष्ठ व्यापारियों सुनील कुमार, टीकम सुमानी, अशोक कुमार गुप्ता, मुन्नू लाल गुप्ता, सखावत अली, विपिन रस्तोगी, हरिशंकर जायसवाल, सुधीर रस्तोगी,

प्रभात चन्द्र रस्तोगी, सतीश गोयल, दिनेश चन्द्र गुप्ता, पवन अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, सतीश चन्द्र मिश्रा, वेदनाथ गुप्ता, दिनेश कुमार कन्नौजिया एवं वंशीधर शुक्ला को ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके व्यापारिक योगदान, सामाजिक सहभागिता एवं बाजार के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में यहियागंज व्यापार मंडल के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सौहार्द, एकता एवं आपसी विश्वास को सुदृढ़ करते हैं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम में ‘झटपट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया।

जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस गतिविधि ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण एवं उत्साह का संचार किया। वहीं

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यहियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि यहियागंज बाजार प्रदेश की सबसे बड़ी एवं ऐतिहासिक बाजारों में से एक है, जहां सभी धर्मों एवं समुदायों के व्यापारी वर्षों से मिल-जुलकर व्यापार कर रहे हैं।

यहां गंगा-जमुनी तहजीब केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवनशैली का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि होली, ईद, दीपावली, नवरात्रि जैसे सभी प्रमुख त्योहारों को व्यापारी वर्ग एक परिवार की तरह मिलकर मनाता है। बड़े पर्वों पर व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।

इस वर्ष होली, ईद एवं नवरात्रि के क्रमिक आयोजन के चलते संयुक्त रूप से होली-ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर अतिथियों में चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, पवन मनोचा, विनोद महेश्वरी, अनुराग मिश्र, अभिषेक खरे, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता एवं महामंत्री प्रियांक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इन सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन, सनी लालवानी, विशाल गुप्ता, जितेन्द्र सुमानी एवं सेहरान अब्बास द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, नीरज गुप्ता, प्रशान्त गर्ग, नरेश कुमार, अनस शम्सी, संजय अग्रवाल, युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, समीर जैन, सतीश मिश्रा, राजेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, हाजी सईद अहमद, रविकान्त श्रीवास्तव, नवीन मल्होत्रा, विनय गुप्ता,

निखिल गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश ठाकुर, सुशील जायसवाल, रतन चौरसिया, हर्षित जायसवाल, सूरज सोनी, रिजवान, जितेन्द्र सुमानी, सनी लालवानी, मनु अग्रवाल, वैभव जैन, दीपक गुप्ता, शिवम गुप्ता, श्रेयांश जैन, संजीव जायसवाल, रामगनेश शुक्ल, कुलदीप गुप्ता, अनुराग पाण्डेय, प्रणय गुप्ता एवं दुर्गेश गुप्ता सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण संवाद एवं समाज में एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button