विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ‘आइए इसे तोड़ें’ थीम के तहत किया जागरूक
पॉलीक्लीनिक ऐशबाग में स्वास्थ्य संगोष्ठी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
मंगलवार को पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बादशाहनगर रमेश चन्द्र के दिशानिर्देशन एवं
अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा संजय तिवारी के नेतृत्व में पॉलीक्लीनिक, ऐशबाग में ‘आइए इसे तोड़ें’ थीम पर आधारित ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित की गयी।
इस अवसर पर पॉलीक्लीनिक पर उपस्थित रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारिजनों को हेपेटाइटिस (लीवर) से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक तथा समय पर जांच कराना और इसके बचाव व टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर वरिष्ठ परामर्शदाता डा कुमार उमेश एवं दन्त चिकित्सक डा रुचिका किशोर तथा पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।



