डेंगू मरीजों का हज़ारों से इस वर्ष सैकड़ा पहुंचा रिकॉर्ड
पिछले वर्ष की तुलना में आयी कमी, जागरूकता का असर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डेंगू चिकनगुनिया मरीजों के केस में में गिरावट दर्ज की गयी। इस साल डेंगू और चिकनगुनिया के केसों में उलेखनीय कमी बताई जा रही है।
इस वर्ष जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 817 केस आये हैं,जबकि पिछले साल यह संख्या 2754 केस दर्ज किए और चिकनगुनिया के अब तक 51 केस सामने आये, पिछले साल इसकी संख्या 161 पहुंच गयी थी।
गुरुवार को यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कि यह सकारात्मक संकेत है। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों, समुदाय, प्रशासन, मीडिया, सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से डेंगू और चिकनगुनिया के केसों में कमी आई है।
लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी, विभाग द्वारा घर-घर सर्विलांस कर स्रोतों को समाप्त किया गया। साथ ही जनजागरूकता का परिणाम से लोगों में व्यवहार परिवर्तन हुआ और घरों में साफ-सफाई रखी, जल जमाव को नियंत्रित किया।जिससे मच्छरों को पनपने का अनुकूल वातावरण नहीं मिला और केसों में कमी आई।
इस साल अब तक 24.44 लाख घरों का सर्वे किया गया। जिनमे से 3562 घरों में लार्वा पाया गया। कुल 52.61 लाख कंटेनरों का सर्वे किया जिनमें से 3991 कंटेनर में लार्वा पाए गए। मच्छर पनपने के 9586 स्रोत को समाप्त किया गया और 424 घरों को नोटिस जारी किये गए।
यह प्रयास हमें आगे भी जारी रखने हैं क्योंकि यदि लापरवाही बरतेंगे तो केस फिर से बढ़ेंगे। मुख्या चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वह विभाग का सहयोग करें। जमाव न होने दें और मच्छर न पनपने दें।
बुखार होने पर स्वयं कोई दवा का सेवन न करें। पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जाँच व इलाज कराएँ। “हर रविवार मच्छर पर वार” के सन्देश को अपनाएं , हर सप्ताह घर में साफ सफाई करें, गमले की प्लेटें, फ्रिज की ट्रे का पानी बदलें।
घर के कबाड़ को फेंके, जहाँ पानी एकत्र हो सकता है। मच्छरदानी लगाकर सोयें, पूरी बांह के कपड़े जरूर पहने। जिससे मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो सके।



