डॉक्टरों ने घर – घर जाकर योग करने के गिनाये लाभ
आयुर्वेद अस्पताल डॉक्टरों ने चलाया योग जागरूकता अभियान

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में डॉक्टरों द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग जागरूकता अभियान चलाया।
बुधवार को राजकीय आयुर्वेद अस्पताल एवं कॉलेज डॉक्टरों ने घर घर जाकर योगाभ्यास करने के लिए जागरूक किया।
वहीं प्रातः कालीन भदेवा में नि:शुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप चलाया गया । जिसका उद्देश्य सुलभ योगाभ्यासों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देना था।
जिसमें डॉक्टरों द्वारा जागरूकता के अभियान के दौरान वार्म‑अप व्यायाम, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के अनुरूप आसन प्रदर्शन, श्वास‑प्रणाली (प्राणायाम), और स्वास्थ्य शिक्षा देने के साथ और मेडिटेशन कराया गया।
जिसमें आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ दिनेश यादव, डॉ धर्मेन्द्र, डॉ अनंत कृष्ण के निर्देशन एवं प्रिंसिपल डॉ सुधा सिंह के मार्गदर्शन में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र भी शामिल रहे।



