मुख्यमंत्री ने सूर्य देव को दिया अर्घ्य, की मंगल कामना
ब्रजेश पाठक,सुषमा खर्कवाल, प्रभुनाथ राय रहे मौजूद

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आस्था का महा समागम गोमती तट पर देखने को मिला। सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर लक्ष्मण मेला मैदान के गोमती तट पर व्रती महिलाएं आस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विद विधान से पूजन अर्चन कर रही थी।
लोक आस्था एवं भगवान भास्कर की उपासना के महापर्व “छठ पूजा” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय भोजपुरी समाज प्रभुनाथ राय द्वारा संयुक्त रूप से सूर्य देवता को अर्घ्य देकर मंगल कामना की।
वहीं मुख्यमंत्री ने छठ पूजा की प्रदेशवासियों को बधाई दी।इस अवसर पर पूर्व सचिव, प्रधानमंत्री मॉरीशस सुरेश राम वरन, महानगर अध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ आनंद द्विवेदी , मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय , निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ. सीएम सिंह , संचालक आत्म प्रकाश, अम्बरीश राय,पुलिस कमिश्नर लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ, नगर आयुक्त लखनऊ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
नगर विकास मंत्री ने सभी को छठ पर्व की दी बधाई..
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ पर्व के दौरान राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में घाटों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों के कार्यक्रम को प्रतिभाग किया।उन्होंने सांझीया घाट एवं अन्य घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय छठ पूजा समितियों के आयोजनों में भी प्रतिभाग किया और श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि “स्वच्छता और सेवा ही सच्ची भक्ति है,यही छठ जैसे महान पर्व की आत्मा है।
इस वर्ष छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग द्वारा स्वच्छता, प्रकाश और जनसुविधा की जो व्यवस्थाएँ की गईं, वे उत्तर प्रदेश में शहरी सुशासन की नई मिसाल बनीं।
सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों ने एकजुट होकर घाटों की सफाई, फॉगिंग, पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी सभी व्यवस्थाएँ समय से पूरी कीं।
प्रदेशभर से प्राप्त तस्वीरों और वीडियोज़ ने यह प्रमाणित किया कि श्रद्धा के इस पर्व को विभाग ने सेवा और समर्पण से नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विभाग की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की है, जिन्होंने स्वच्छता और अनुशासन के साथ पर्व मनाया।उन्होंने कहा कि “जनता का सहयोग और अधिकारियों की समर्पित टीमवर्क से ही यह सफलता मिली है।
उत्तर प्रदेश आज स्वच्छता, विकास और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है।”छठ महापर्व पर उत्तर प्रदेश ने न केवल आस्था का भव्य उत्सव मनाया, बल्कि स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।



