रक्तदान करने से नहीं आती कमजोरी – डॉ सूर्यकांत
57 लोगों ने किया रक्तदान, 75 लोगों कराया पंजीकरण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार को खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र में
लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें केजीएमयू की टीम के सहयोग से 57 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 75 लोगों ने पंजीकरण कराया था जो स्वास्थ्य कारणों के चलते 18 लोग अनफिट कर दिए गए ।
वहीं रस्तोगी समाज के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि पहली बार यह रक्तदान शिविर उमीदो से बढ़कर सफल साबित हुआ है। अब हर तिमाही रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। डोनर कार्ड से जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। वहीं सबसे पहले
शिविर का उद्घाटन केजीएमयू के रेस्पिरेटिरी विभागाध्यक्ष डा. सूर्याकांत एवं अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर डा. सूर्याकांत ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है।
रक्तदान करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की हानि या कमजोरी नहीं आती है, इसकी प्रतिपूर्ति एक सप्ताह में हो जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज ने अनेक उल्लेखनीय कार्य कर पदचिह्न बनाए हैं।
अब इसी क्रम में रक्तदान जैसे कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। समाज हित में सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। समाज के हर वर्ग के लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान में खासतौर पर डॉक्टर मनोज रस्तोगी (65 वर्ष) ने 85 वीं बार रक्तदान करके लोगों ने लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।
शिविर के संचालन में उपाध्यक्ष ब्रजेश रस्तोगी, महामंत्री प्रदीप रस्तोगी, हरिश्चन्द्र दर्पण समिति के अध्यक्ष गिरीश रस्तोगी, स्टार्टअप समिति के अध्यक्ष सुधांशु, मंत्री आशुतोष, सुहासिनी की उपाध्यक्ष सीमा रस्तोगी शामिल रही।



