उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का युग है -नितिन नबीन

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन 

 

योगी आदित्यनाथ, ब्रजेश पाठक केशव प्रसाद मौर्य, पंकज चौधरी रहे मौजूद 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दौरे के दूसरे दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के जन भवन कॉलोनी आवास पहुंचे।

जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी आम का आम खाने का लुत्फ उठाया।

इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बसंत कुंज योजना में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की सफलता का बूथ स्तर के कार्य कर्ताओ में जोश भरा। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भगवान श्रीराम मंदिर पर प्रतिक्रिया देते हैं यह वही लोग है जिन्होंने गोलिया चलवाई थी और खून की नदी बहाई।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किया। मैं काशी विश्वनाथ जाता था,तब महादेव सकरी गलियों में दबे हुए थे।

आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने लोक आस्था का सम्मान करते हुए भव्य मंदिर का आकार दिया। उन्होंने कहा विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भगवान श्रीराम मंदिर के पांच सौ वर्षो से संघर्ष किया जिसके परिणाम से भव्य मंदिर का निर्माण हो सका है।

उनके संघर्षो को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज मोदी और योगी युग का आगाज हो चुका है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया गया।

साथ ही यह कहा कि शक्ति मजबूत होगी तो बंगाल जैसी प्रचंड जीत से कोई रोक नहीं सकता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘भारत की एकता’ का संदेश हो, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ की प्रेरणा हो या श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के ‘सुशासन’ का मॉडल साकार हो रहा है।

आज हम सभी प्रधानमंत्री नेतृत्व के नेतृत्व में, ‘नए भारत’ में साकार होते देख रहे हैं।

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर परदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

शक्ति केंद्र सुदृढ़ और बूथ मजबूत है तो विजय सुनिश्चित है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक शक्ति केंद्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने

सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button