विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में आजमाया जोर
खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में जोर आजमाया। शुक्रवार को
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया । इसी क्रम में खेल दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज में प्रतिभाग किया। इन खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा टीम भावना को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर एसो डीन इन्नोवेशन डॉ. अनुज शर्मा एवं आरज़ू गुप्ता ने भी विद्यार्थियों के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों में उनका सहयोग एवं उत्साहवर्धन किया।विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलों में भाग लिया।



