उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

प्रदेश के अस्पतालों में गूंजा सेवा का संकल्प अभियान – ब्रजेश पाठक

मरीजों को फल वितरण के साथ लगे प्रदेशभर में रक्तदान शिविर

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश भर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा की गयी।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश भर में सेवा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण के साथ रक्तदान शिविर लगाए गए।

साथ ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। जहाँ अस्पतालों में संध्याकालीन प्रदेश के अस्पतालों में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजधानी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल से अभियान का शुभारम्भ किया।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके तीमारदारों से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना । इसके बाद रक्तदान शिविर एवं ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मरीजों की सेवा कर मना जन्मदिन..

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य, स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक एवं निरंतर सेवा यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उनके जन्मदिवस पर मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानना और जरूरतमंदों की सहायता करना सेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है।

अस्पतालों में लगे रक्तदान शिविर..

अभियान के तहत लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। लखनऊ में मेदांता अस्पताल, कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट, लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर,

अवध चैरिटेबल ब्लड बैंक, चरक अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल, केजीएमयू, लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस और लोकबंधु राजनारायण अस्पताल समेत विभिन्न संस्थानों में शिविर लगाए गए।

डिप्टी सीएम ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को ‘रक्तदान ही महादान’ का संदेश देते हुए अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया, ताकि गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा अन्य चिकित्सकीय जरूरतों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

मरीजों को फल वितरण कर जाना हाल..

प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं प्रमुख अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

इस पहल के जरिए उपचार के साथ मरीजों को संवेदना, अपनत्व और सहयोग का संदेश दिया गया।

आशीर्वाद दीप जलाकर दीर्घायु होने की कामना..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार शाम प्रदेश के अस्पतालों में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनसेवा निरंतर चलने वाला संकल्प है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत करना है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अभियान से जुड़कर रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा जैसे कार्यों में सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करे तो यही प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके प्रति सच्ची शुभकामना और सेवा का सबसे सार्थक माध्यम होगा।

सेवा ही संकल्प, स्वस्थ प्रदेश ही हमारा लक्ष्य के संदेश के साथ प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, संवेदना और जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button