उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण 

डॉ नीरज बोरा एवं अपर्णा यादव ने भर्ती मरीजों को बांटा फल 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया।

गुरुवार को ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरज बोरा एवं विशिष्ट अतिथि महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने संयुक्त रूप से वार्डो में भर्ती मरीजों को फल वितरण करते हुए पीएम मोदी के जन्मदिन के बारे में बताया।

साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेते हुए फल वितरित किया। वहीं सबसे पहले अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने अथितियों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया।

इसीक्रम में संध्याकालीन आशीर्वाद दीप जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय पार्षद सीबी सिंह, चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button