उत्तर प्रदेशजीवनशैली

86 मरीजों ने लिया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ 

मूलचंद रस्तोगी औषधालय ट्रस्ट एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के सहयोग से लगा शिविर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लाभ उठाया। गुरुवार को

मूलचंद रस्तोगी औषधालय ट्रस्ट एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नादान महल रोड स्थित औषधालय में प्रात 9 बजे से निशुल्क चिकित्सीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में श्वास एवं दमा रोग के डा विनय मिश्रा, स्त्री रोग की डा अंशु माला रस्तोगी, फिजिशियन डा‌ रितु राज गुप्ता, न्यूरोसाक्यादरी डा प्रियदर्शी, आयुर्वेद के डा मयंक शुक्ला, होम्योपैथी के डा आरसी गुप्ता, फीजियोथेरेपिस्ट डा दीपक मिश्रा, नेत्र रोग के करीम‌ जी एवं न्यूरोपैथी के डा अश्वनी मौर्या ने सहयोग प्रदान किया।

हाल ही एक माह पूर्व भी एक कैम्प लगाया गया था। राकेश रस्तोगी ने बताया कि मूलचंद रस्तोगी औषधालय की स्थापना सन् 1918 में हुई थी। इसमें वितरित की जाने वाली सभी औषधियों का निर्माण इसी की निर्माणशाला में होता था।

इस निर्माण शाला के सभी कर्मी दिव्यांग होते थे। वहीं मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी के अनुसार इस औषधालय के अंतर्गत एक जच्चा-बच्चा अस्पताल एवं एक महाविद्यालय का संचालन भी होता था।

रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि कैम्प में 86 मरीजों ने निशुल्क इलाज कराया। जिसमें

टीएसएच, एसजीपीटी, यूरिक एसिड, ब्लड सुगर रैंडम एवं क्रिटनिन कैल्शियम की जांच 23 मरीजों ने रियायती दर 119 रु में कराई। साथ ही सहयोगी आयुर्वेदिक कंपनी ने भी 11 मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की।

इस मौके पर राकेश, कपिल, मोहन एवं उमेश तथा रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संरक्षक हरी जीवन, हर्ष एवं प्रमोद ने शिविर संचालन में सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button