जिलाधिकारी ने दोनों महान नेताओं को दी श्रद्धांजलि
छात्र-छात्राओं द्वारा रामधुन का किया प्रस्तुतीकरण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। छात्र-छात्राओं द्वारा रामधुन की प्रस्तुतीकरण के साथ दो महान नेताओं नमन किया गया। शुक्रवार को
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी विशाख जी. ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम एवं अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
तत्पश्चात भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रामधुन का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया।



