उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पूर्वाेत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने रेलखंड का लिया जायजा 

संरक्षा जागरूकता पुस्तिका का किया विमोचन 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़ । रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाओं को प्रदान करने के लिए जायजा लिया गया।

शुक्रवार को पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कान्त पाण्डेय,

महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल सत्य प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण, आरएसपी नवीन कुमार झा तथा लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल सहित

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग से सघन निरीक्षण किया। वही महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रही विकासपरक परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण तथा संरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत नकहा जंगल स्टेशन से हुई। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने यहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम तथा सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने समपार संख्या-05 पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज तथा गुड्स साइडिंग एरिया का भी गहनता से अवलोकन कर अवसंरचनात्मक सुधारों की स्थिति का आकलन किया।

इसके पश्चात महाप्रबंधक आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों, स्टेशन के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण एवं अपग्रेडेशन की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया।

सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज तथा आरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को उन्होंने स्वयं देखा और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

सिद्धार्थ नगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र तथा यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे कालोनियों का भी गहन निरीक्षण कर कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही

निरीक्षण के अंतिम चरण में महाप्रबंधक बढ़नी स्टेशन पहुंचे। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय तथा उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का उन्होंने विस्तृत निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रतीक्षालयों को दिव्यांग-अनुकूल बनाया जाए। इसी क्रम में उन्होंने बढ़नी स्थित कोचिंग डिपो एवं वाशिंग पिट का भी गहन निरीक्षण किया।

रेल संरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बढ़नी स्टेशन पर लखनऊ मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा तैयार ‘प्रथम त्रैमासिक-2026’ संरक्षा जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया।

यह पुस्तिका संरक्षा के प्रति रेलवे कर्मियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य),

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, कैरेज एंड वैगन (समन्वय), वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सामान्य), उप मुख्य इंजीनियर, गतिशक्ति तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button