उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

हिमांशु राव ने बने जनसम्पर्क अधिकारी, संभाला कार्यभार

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल का संभाली जिम्मेदारी 

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में हिमांशु राव ने पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल का जनसम्पर्क अधिकारी बनाया गया।

बुधवार को हिमांशु राव द्वारा जन सम्पर्क अधिकारी का कार्यभार संभाला। इससे पूर्व आप पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल में मुख्य प्रचार निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। जहाँ आपने रेलवे की छवि को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री राव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है तथा टाटा इन्फोटेक से माइक्रोसॉफ्ट में डिप्लोमा किया है।

रेलवे में जनसम्पर्क, मीडिया प्रबंधन एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में दीर्घ एवं गहन अनुभव प्राप्त है। अपने कार्यकाल के दौरान आपने हर परिस्थितियों में रेलवे की उपलब्धियों और जन-उपयोगी सूचनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनमानस तक पहुँचाया है।

अपनी मिलनसार कार्यशैली, कुशल नेतृत्व और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button