उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह 

प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं व युवतियों को बाँटे प्रमाण-पत्र, खिले चेहरे 

 

​लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रमाण पत्र देकर हौंसला बढ़ाया गया।

बुधवार को भाऊराव देवरस सेवा न्यास के ‘समर्थ भारत’ अभियान के तहत ‘हर हाथ हुनर, हर हाथ रोजगार’ के संकल्प के तहत एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बख्शी का तालाब में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

जिसका उदेश्य महिलाओ को स्वावलंबन और स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए ब्यूटीशियन और वेलनेस का प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं व युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया ।

​सभागार में 152 प्रशिक्षुओं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं

​मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में पवन सिंह चौहान (चेयरमैन, SRGI एवं सदस्य, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश) सूर्यकांत (सहायक निदेशक, रोजगार नियोजन, उत्तर प्रदेश सरकार) अश्वनी गर्ग,अश्वनी गुप्ता (उद्योगपति)

​मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अपोलो हॉस्पिटल समूह, सोनल गुप्ता, डॉ. अरुण द्विवेदी एवं संजय राय (समर्थ भारत) सुरेंद्र (सहकार भारती)

​कार्यक्रम की शुरुआत में समर्थ भारत-भाऊराव देवरस सेवा न्यास (उत्तर प्रदेश) के संयोजक डॉ. विवेक ने संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न हुनर-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि न्यास का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।

​मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्यूटीशियन और वेलनेस जैसे क्षेत्र आज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिनसे जुड़कर महिलाएं न केवल स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी अवसर पैदा कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button