उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

सुनील कुमार GJPSR संपादकीय बोर्ड में शामिल

सुनील कुमार ने बोर्ड का जताया आभार 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सुनील कुमार यादव को संपादकीय बोर्ड में शामिल किया गया। शुक्रवार को

फार्मास्युटिकल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चीफ फार्मेसिस्ट एवं उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को

अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिका ‘ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च’ (GJPSR) के संपादकीय बोर्ड (Editorial Board) का सदस्य नियुक्त किया गया है।

विद्यादेवी एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रकाशित होने वाले इस प्रतिष्ठित जर्नल ने सुनील कुमार यादव की शैक्षणिक उत्कृष्टता, पेशेवर योगदान और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।

उनकी यह नियुक्ति 02 अक्टूबर से 2 अक्टूबर 2027 तक के सत्र के लिए की गई है। वहीं

इस उपलब्धि पर सुनील कुमार यादव ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा “ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च (GJPSR) का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।

इस अवसर के माध्यम से फार्मास्युटिकल विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान, शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशन के मानकों को बनाए रखने में अपना योगदान देने के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ।

मुझ पर यह विश्वास जताने के लिए मैं GJPSR प्रबंधन एवं विशेष रूप से एडिटर इन चीफ डॉ विमल कुमार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

श्री यादव फार्मास्युटिकल साइंस के कुछ अन्य जर्नल्स में भी संपादकीय बोर्ड के सदस्य हैं, उनकी 4 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं , बेसिक लाइफ़ सपोर्ट पर आधारित पुस्तक साथी हाथ बढ़ाना मुख्यतः इस समय चर्चा में है ।

संपादकीय बोर्ड के सदस्य के रूप में सुनील कुमार यादव शोध पत्रों की समीक्षा, संपादकीय गुणवत्ता और जर्नल के वैज्ञानिक मानकों को उच्च स्तर पर बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शोधार्थी अपने शोध प्रपत्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट *www.gjpsr.com पर भेज सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button