उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विद्यार्थियों के लिए NCISM UG इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दिए सुझाव 

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ केके ठुकराल रहे मौजूद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। NCISM यूजी इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को

राजकीय तकमील उत्तीब कॉलेज एवं चिकित्सालय में BUMS 2021बैच के विद्यार्थियों के लिए NCISM UG इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजित किया।

जिसका उदेश्य विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ में पारंगत बनाना। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफेसर केके ठुकराल एवं विशिष्ट अतिथि हकीम एमडी ठुकराल उपस्थित रहे। वहीं सबसे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अथिति का कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अब्दुल कवि ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया ।

साथ ही प्रो मनीराम सिंह ने स्वागत उद्बोधन के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए उद्घाटन सत्र के अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रो सिंह ने कहा कि हकीम एमडी ठुकराल साहब इस संस्था के वर्ष 1950-51 के छात्र रहे है। डॉ ठुकराल अपनी 94 वर्ष की आयु में भी अपने सभी कार्य स्वयं ही करते हैं और 5 से 6 घंटे आज भी देवबन्द में स्थित अपनी क्लीनिक पर बैठ कर रोगियों का इलाज करते हैं।

उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। प्रो मनीराम सिंह ने कहा कि पद्मश्री प्रोफेसर केके ठुकराल साहब किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है। 83 वर्ष की उम्र में आज भी बहुत ऊर्जावान है। ईश्वर से दोनों की दीर्घायु और स्वस्थ की कामना करता हूं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा व्यवसाय की मूलभूत जानकारी, चिकित्सक के कर्तव्यों, व्यावसायिक अनुशासन तथा चिकित्सा क्षेत्र में नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया।

प्रथम दिवस में प्रो. डॉ. अब्दुल कवी प्राचार्य एवं अधीक्षक, हकीम (डॉ.) मैय्या दास ठाकुराल, पद्मश्री प्रो केके. ठाकुराल, प्रो डॉ मनीराम सिंह

चिकित्सालय प्रभारी द्वारा व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम में बीयूएमएस बैच 2021 के छात्रों सहित डॉ मोहम्मद जकी , डॉ अब्दुल क़ादिर व डॉ अब्दुल खालिक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button