बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर हवन पूजन
दुबग्गा व्यापार मंडल ने हवन पूजन कर दीर्घायु होने की मंगलकामना

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का जन्मदिवस वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रिंग रोड दुबग्गा व्यापार मंडल द्वारा हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नीरज सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। वहीं
रिंग रोड दुबग्गा व्यापार मंडल के चेयरमैन अंकित पांडेय, अध्यक्ष मनोज चौरसिया एवं महामंत्री सुमित गुप्ता (गोलू) ने कहा कि नीरज सिंह सदैव व्यापारियों एवं समाज के हितों के लिए सक्रिय रहते हैं।
उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्षेत्र के व्यापारियों को संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता ऋषि चौरसिया, बीनू शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, दीपू, राम शंकर राजपूत, महेंद्र राजपूत, अजय सोनी, विवेक श्रीवास्तव, प्रतिमा मिश्रा, पंकज यादव, पवन गुप्ता, मयंक मिश्रा, नितेश पाठक, अवनीश सिंह, मंजेश चौरसिया, ज्वाला शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।



