उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

चौतरफा विकास से सभी लाभान्वित – ब्रजेश पाठक

ऐशबाग जंक्शन सहित देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चौतरफा विकास से सभी लाभान्वित हो रहें हैं। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ संपर्क से हमारा भारत समृद्ध हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे। वो दिन दूर नहीं कि जब हमारा देश दुनिया के अन्य विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के आंकड़े को प्राप्त करेगा।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन किया।

वहीं राजधानी ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक संबोधित करते कहा कि आज हरियाणा के जींद जंक्शन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

विकसित भारत के सपने को साकार करती यह ट्रेन जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलाई जा रही है। इस ट्रेन के संचालन के लिए जींद में ही हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग की स्वदेशी सुविधा भी विकसित की गई है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम यातायात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास कार्य कर रही है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित जंक्शनों या रेलवे स्टेशनों को दीर्घकालिक मास्टर प्लान के तहत हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और सुगम आवागमन (मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी) के साथ नए सिरे से तैयार और अपग्रेड किया गया है।

स्टेशनों पर विरासत और आधुनिकता का संगम..

इन पुनर्विकसित स्टेशनों की विशेषताएं मुख्य रूप से विरासत और आधुनिकता का संगम हैं। स्टेशनों के डिजाइन में स्थानीय कला, संस्कृति और वास्तुकला को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा गया है।

इनमें चौड़े सर्कुलेटिंग एरिया, अलग आगमन/प्रस्थान द्वार, लिफ्ट और एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय, मुफ्त वाई-फाई और दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर सदस्यगण, विधान परिषद लाल जी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी, महानगर उपाध्यक्ष, भाजपा विनायक पाण्डेय, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव, मंडल रेल

प्रबंधक, (एनईआर) पूर्वोत्तर रेलवे गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, अंजनी श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

लगभग 24.13 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग जं. स्टेशन हुआ तैयार..

ज्ञात हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लगभग 24.13 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग जं. स्टेशन का व्यापक उन्नयन कार्य पूरा किया गया है।

इस आधुनिकीकरण से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के पूरा होने पर स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

इसके अंतर्गत स्टेशन परिसर का व्यापक विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ उच्च स्तरीय पार्किंग सुविधाओं का विकास भी शामिल है। प्लेटफार्मों पर आधुनिक फर्श, आधुनिक प्रसाधन, उन्नत पार्किंग एरिया (5,500 वर्ग मीटर) तथा

सर्कुलेटिंग एरिया (4,300 वर्ग मीटर) में हरित पार्कों का विकास तथा यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए मानक अनुरूप एल.ई.डी. साइनेज लगाए गए हैं। दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर ‘काऊ कैचर’ का प्रावधान किया गया है।

स्टेशन पर 26 नए शेल्टर और विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया बनाए गए हैं। आधुनिक वेटिंग हॉल, साथ में शिशु आहार कक्ष और अलग-अलग प्रसाधन बने हैं।

पार्सल ऑफिस, पे एंड यूज टॉयलेट, बड़ी पार्किंग और सुंदर फसाड भी तैयार किया गया है। ऊर्जा के लिए डी.जी. सेट और सोलर पैनल, पर्यावरण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए गए हैं।

दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, रैम्प, व्हीलचेयर, ब्रेल मैप आदि उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button