उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

परिवहन मंत्री के निर्देश पर चला स्लीपर बसों का जाँच अभियान, मिली कमियां 

लंबी दूरी की स्लीपर बसों की सुरक्षा की पड़ताल में हुए सैकड़ों चालान 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। लम्बी दूरी की यात्रा तय करने वाली स्लीपर बसों की जाँच में कमियों का अम्बार लग गया।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने छठ पर्व में बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन के लेकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन सतर्कता चलाया गया था।

13 से 17 नवंबर तक, लंबी दूरी की स्लीपर बसों की सुरक्षा जांच के लिए चलाए गए पांच दिवसीय जाँच अभियान , ऑपरेशन सतर्कता के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई की गई। गुरुवार को

अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह गौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के मार्गदर्शन पर सभी एक्सप्रेस वे के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स पर चौबीसों घंटे निगरानी के लिए 15 स्टैटिक टीमें लगाई गई थीं।

आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निरंतर अपने चेकिंग पॉइंट्स पर कार्रवाई कर रही थीं। इस अभियान में कार्रवाई के तहत कुल चेक 2534 वाहन (बसें) चेक की गई।

जिसमें अनुमन्य क्षमता से अधिक सीट,स्लीपर – 73 चालान एवं 8 बंद ,अनुमन्य क्षमता से अधिक सवारी – 94 चालान एवं 9 बंद,

आपातकालीन निकास क्रियाशील न होना – 122 चालान एवं 16 बंद,

अग्नि सुरक्षा उपकरण न होना और क्रियाशील न होने पर 85 चालान एवं 13 बंद,

परमिट शर्तों का उल्लंघन – 342 चालान एवं 27 बंद किया गया। साथ hi

चालक का नशे में होना 2 चालान,अत्यधिक ऊंचाई,माल लदा होना 33 चालान एवं 4 बंद की कार्रवाई की गई।

श्री सिंह ने बताया कि कुल प्रवर्तन कार्रवाई 751 चालान, 77 बंद की कार्रवाई करते हुए 24.15 लाख रुपए प्रशमन शुल्क राजस्व जमा कराया गया। जिसमें 9.32 लाख रुपए टैक्स प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button