उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टर करते रहे ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी मरीज बजाता रहा घंटी 

 डॉ विनोद तिवारी की देखरेख में सफल सर्जरी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टर करते रहे ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी और मरीज बजाता रहा घंटी। बुधवार को

पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत 23 वर्षीय युवक का जटिल ऑपरेशन किया गया।

जबकि मरीज को इस सर्जरी के लिए निजी अस्पताल में 10 लाख रुपये का खर्च बताया गया था। मऊ निवासी 23 वर्षीय अविनाश सिंह (पुत्र भूपेंद्र सिंह) के ब्रेन ट्यूमर का डॉक्टरों द्वारा जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

वहीं सर्जरी के दौरान मरीज को होश में रखते हुए उसकी न्यूरोलॉजिकल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। इस दौरान मरीज के हाथ में घंटी दे दी गयी और वह बजाता रहा और डॉक्टर ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन करते रहे।

डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर की इस तरह की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्सों को सुरक्षित रखते हुए मरीज की शारीरिक गतिविधियों और न्यूरोलॉजिकल कार्यों की निरंतर निगरानी करना आवश्यक होता है।

इसी चुनौती को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विशेष सतर्कता और कुशलता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह

पुष्पांजलि हॉस्पिटल और एडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद तिवारी के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया।

सर्जरी के दौरान मरीज की स्थिति और उसकी आवश्यक शारीरिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। डॉक्टरों की टीम ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।

ऑपरेशन टीम में सर्जन के रूप में डॉ. विनोद तिवारी, एनेस्थेटिस्ट के रूप में डॉ. आलोक सिंह तथा ओटी टेक्नीशियन के रूप में प्रमोद सिंह, जतिन और रुचि कश्यप शामिल रहे।

इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. हरेंद्र यादव, सीईओ डॉ. विवेक कुमार गुप्ता और डॉ. स्वाति यादव का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button