उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को बीमारी से उबारा 

मरीज के दोनों कूल्हे की सर्जरी कर दर्द से दिलाई निजात 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने असहाय गरीब मरीज की कूल्हे की सर्जरी कर बीमारी से उबारा।

राजेंद्र नगर निवासी मरीज मो.इमरान जो दोनों कूल्हों की गंभीर बीमारी से पिछले लगभग 7 महीने से चलने-फिरने में असहनीय पीड़ा से कराह रहे थे।

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उचित उपचार कराने में असमर्थ रहे। जबकि मरीज मोहम्मद इमरान दोनों कूल्हों के अवस्कुलर नेक्रोसिस से पीड़ित थे। बीमारी के कारण उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई तथा उनका दैनिक जीवन संकट से गुजर रहा था।

उन्होंने उपचार के लिए कई अस्पतालों में चिकित्सकीय परामर्श लिया, जहाँ उन्हें कूल्हे के जोड़ के प्रत्यारोपण (टोटल हिप रिप्लेसमेंट ) की सलाह दी गई। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर और आयुष्मान कार्ड न होने से उपचार नहीं करा सके।

जब उन्होंने बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से संपर्क किया। तब निदेशक के मार्गदर्शन एवं चिकित्सकीय टीम के सहयोग से मरीज को बीते 9 सितंबर को चिकित्सालय में भर्ती किया गया। ऑपरेशन टीम में

डॉ. अजय कुमार यादव (मुख्य सर्जन), डॉ. सुरेश चंद्र कौशल( मुख्य एनेस्थेटिस्ट) डॉ. देशराज( एनेस्थेसिटस), डॉ. सचिन यादव ( सीनियर रेजिडेंट) डॉ. अंकित लक्षकार( जूनियर रेजिडेंट) दीपक दुबे( ओटी तकनीशियन) शामिल रही।

आवश्यक चिकित्सकीय जाँच एवं शल्यक्रिया से पूर्व की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के पश्चात मरीज की स्थिति का चिकित्सकीय मूल्यांकन किया गया। वहीं सोमवार को चिकित्सालय में मरीज की आवश्यक शल्यक्रिया सफलतापूर्वक की गई।

शल्यक्रिया के पश्चात मरीज स्वस्थ है तथा चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है। चिकित्सालय निदेशक के मार्गदर्शन, चिकित्सकों के प्रयासों से आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

जिससे अन्य मरीजों के लिए आशा की किरण जाग उठी,जो आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button