उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने 69 पदों पर 450 की भर्ती के वायरल मामले का माँगा जवाब 

स्वास्थ्य महानिदेशक को एक हफ्ते में जाँच रिपोर्ट देने के निर्देश 

 

गोण्डा। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य विभाग में भर्ती वायरल मामले पर जाँच के आदेश दिए गये। बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 69 पदों पर 450 की भर्ती की वायरल मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश जारी किये।

गोण्डा सीएमओ कार्यालय के अधीन खाली 69 पदों के सापेक्ष 450 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकरण पर गंभीर नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर व संवेदनशील है।

इस तरह की घटना से सरकार और विभाग की छवि धूमिल होती है। लिहाजा मामले की जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। वायरल पोस्ट में किए गए दावे की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।

जांच में भर्ती प्रक्रिया, स्वीकृत पदों और नियुक्तियों से संबंधित तथ्यों का परीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट में दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button