नर्सेज संघ की नयीं कार्यकारिणी का हुआ गठन, दिलाई शपथ
शर्ली भण्डारी अध्यक्ष, चौदहवीं बार अशोक कुमार बने महामंत्री

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री चुने गये।
रविवार को बलरामपुर अस्पताल स्थित विज्ञान भवन में डॉ अलोक सक्सेना चुनाव प्रर्वेक्षक,संयुक्त निदेशक (नर्सिंग) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय,स्वास्थ्य भवन एवं राजीव चौधरी,इन्देश मणि त्रिपाठी तथा पवन सक्सेना प्रधान सहायक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन द्वारा राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2025 की घोषणा की।
साथ ही नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों को पद और कर्तव्यों की शपथ दिलाई गयी।
जिसमें अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार शर्ली भण्डारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और महामंत्री पद पर अशोक कुमार को लगातार चौदहवीं बार इस पद पर निर्विरोध चुना गया।
एवं पूरी कार्यकारिणी भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें गीतान्शु वर्मा कोषाध्यक्ष,राजेन्द्र शुक्ला उपाध्यक्ष गोरखपुर,सत्येंद्र कुमार उपाध्यक्ष लखनऊ,राधा रानी वर्मा उपाध्यक्ष अलीगढ़, सतीश कुमार त्यागी उपाध्यक्ष आगरा,पवन मिश्रा उपाध्यक्ष मेरठ,राम गोपाल संयुक्त मंत्री फिरोजाबाद, रमा सिंह संयुक्त मंत्री लखनऊ
शशि लता वर्मा संयुक्त मंत्री सीतापुर सग़ीर अहमद संयुक्त मंत्री कानपुर कामिनी सिंह संयुक्त मंत्री मुरादाबाद एवं विनय कुमार सिंह आडीटर लखनऊ पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित की गयी ।



