कुलियों ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर उत्पीड़न पर रोक लगाने उठाई मांग
कुलियों ने निजी कंपनियों के हस्तक्षेप पर उठाये सवाल

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कुलियों ने उत्पीड़न को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर मांग की।
सोमवार को नेशनल कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय कुली मोर्चा राम सुरेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि जीवन सुरक्षा, उनको रेलवे की नौकरी में समायोजित करने, सामान ढोने के काम में निजी कंपनियों के दखल को रोकने और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए दिए
आदेशों के अनुपालन के सवाल पर पिछले डेढ़ सालों से चल रही राष्ट्रीय कुली मोर्चा की पहल को रोकने के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव के विरुद्ध जांच कराई जा रही है और उत्पीड़न किया जा रहा है।
इसके विरोध में आज पूरे देश में कुलियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेज कर उत्पीड़न पर रोक लगाने और जांच को खत्म करने की मांग की। जारी बयान में कहा गया कि एक तरफ सरकार कुलियों के संवैधानिक गरिमा पूर्ण जीवन जीने के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई नहीं कर रही।
निजी कंपनियों को मुनाफा कमाने के लिए स्टेशनों पर सामान ढोने के काम को ठेकेदारी में दिया जा रहा है और सामाजिक सुरक्षा के लिए दिए आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है।
हालत इतनी बुरी है कि लंबे आंदोलन के बाद कुलियों की जीवन सुरक्षा के लिए जांच कराई गई। जिसकी रिपोर्ट भी संसद के पटल पर नहीं रखी गई।
दूसरी तरफ लोकतांत्रिक शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाने पर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। आज के विरोध प्रदर्शन में शीर्ष नेतृत्व के उत्पीड़न को रोकने और कुलियों के सवालों को हल करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव,अदनान अहमद, अरुण कुमार यादव, सोहित यादव, अर्जुन प्रसाद, कृष्णा, वीरेंद्र, नामदार, मोनू, राम चंदर,अशोक कुमार डब्लू, शकील अकील अहमद, शंकर,
अखिलेश, कलीम मकरानी,राज कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, चन्दीप, शिव बहादुर राम प्रकाश, राम आधार,पृथ्वीराज, लवकुश,अबरार अहमद, मोहित,अहरार अहमद, संजीवन, कलाम, बैजनाथ, पूर्णवाशी,राम केश,
मेराज अहमद, राकेश,रमेश, त्रिलोकी नाथ,राहुल कुमार, चंद्रेश्वर मुखिया, अमजद नवमी हुसैन, कन्हैया ग्वाला, राजू, राम जनम यादव, त्रिलोकी , संजय पासवान, सुब्रमण्यम, राम बाबू भिलाला, राम महावार, सुरेश, राजू टेकम, अनिल सावले, शेख रहमतुल्लाह, संतोष तलवार, आदि लोग मौजूद रहे।



