उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

परिवहन निगम मुख्यालय पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधरोपण

प्रबंध निदेशक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का किया सन्देश

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय में “पौध रोपण सप्ताह” के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, रामसिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक अजय जोहरी, पीआरओ अमर नाथ सहाय, प्रधान प्रबंधक सत्यनारायण, प्रधान प्रबंधक एसएल शर्मा, प्रधान प्रबंधक गौरव पाण्डेय, प्रधान प्रबंधक आरबीएल शर्मा, प्रधान प्रबंधक अंकुर विकास और गौरव वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया।

वहीं परिवहन निगम के कर्मचारियों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना को समर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button