उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल में प्रशासनिक पदों पर हुआ बड़ा बदलाव

संस्थान निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने नियुक्ति पत्र देते हुए, दी बधाई

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आरएमएल में प्रशासनिक पदों पर बड़ा बदलाव हो गया। सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियाँ दी की गयी।

प्रो. विक्रम सिंह विभागाध्यक्ष मेडिसिन को संस्थान का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रो. अरविंद सिंह, प्रोफेसर सामुदायिक चिकित्सा विभाग को चिकित्सा अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि यह

दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों ने पूर्व में संस्थान में विभिन्न पदों पर रहकर अपने उत्तरदायित्वों को बखूबी निभाया है। जिसके चलते डॉ. विक्रम सिंह को संस्थान की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। डॉ. सिंह संस्थान में एमएस पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। डॉ, सिंह द्वारा संस्थान अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान माना जा रहा है। ज्ञात हो कि

डॉ.अजय कुमार सिंह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का बीते रविवार को दो वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया। वहीं संस्थान निदेशक

प्रो. सीएम सिंह ने नवनियुक्त सीएमएस प्रो. विक्रम सिंह एवं प्रो. डॉ. अरविंद सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button