उत्तर प्रदेश
Trending

बुजुर्गो का सम्मान,सभी तीर्थो के समान – सुषमा खर्कवाल 

महापौर पहुंची वृद्धाश्रम,बांटी खुशियाँ

 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। महापौर राजधानी के वृद्धाश्रम पहुंचकर खुशियाँ बांटी। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल आदिल नगर स्थित वृद्धा आश्रम पहुंची।

जहाँ उन्होंने वृद्धजनों से भेंट करते हुए फल और मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने सभी बुजुर्गो को दीपावली की बधाई दी। महापौर ने कहा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को अत्यंत शांति और आनंद की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि दीवाली के पावन पर्व पर साथ बिताए हुए छण अमूल्य हैं। वहीं वृद्धजनों द्वारा अपनी समस्याओं को महापौर से साझा किया जिस पर महापौर ने जल्द ही निस्तारित करने एवं रखे गए प्रस्तावों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

महापौर द्वारा सभी वृद्ध जनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आश्रम में एक योगा टीचर की व्यवस्था करने के लिए कहा।

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी,जोनल अधिकारी आकाश कुमार सहित नगर निगम अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button