उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आईएमए में वैज्ञानिक संगोष्ठी

चिकित्सकों ने सेहत से जुड़े विषयों पर दी जानकारी 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सकों सेहत से जुड़े विषयों पर मंथन किया। बुधवार को

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे एवं विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की।

जिसमें चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी के विभिन्न आधुनिक आयामों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। डॉ. मुक्ता वर्मा ने फेसियल रेज्यूवेनेशन , डॉ. ऋचा श्रीवास्तव ने ब्रेस्ट रिडक्शन , डॉ. नीरज उपाध्याय ने हेयर ट्रांसप्लांटेशन ,

डॉ. विवेक सक्सेना ने अनवांटेड हेयर रिमूवल तथा डॉ. रवि कुमार ने लाइफ आफ्टर ओरल कैंसर सर्जरी विषय पर अपने विचार साझा किए। वहीं

अपने संबोधन में वक्ताओं ने बताया कि महर्षि सुश्रुत को विश्वभर में प्लास्टिक सर्जरी का जनक (फादर ऑफ़ प्लास्टिक सर्जरी ) माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पूर्व उन्होंने पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा (Reconstructive सर्जरी )

एवं राइनोप्लास्टी जैसी तकनीकों का विस्तृत वर्णन किया था। यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में महर्षि सुश्रुत की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो उनके वैश्विक योगदान और चिकित्सा विज्ञान में भारत की प्राचीन विरासत का सम्मान है।

इस अवसर पर आईएमए लखनऊ की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. संजय सक्सेना तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रितु सक्सेना, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. राजीव सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button