उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

24 मृतक आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे 

कैबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पत्र किया वितरित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र मिलते ही चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ गयी। शनिवार को बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग में 24 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसे कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में कैबिनेट मंत्री, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबी रानी मौर्या द्वारा विभाग के 24 मृतक आश्रितों को सरकारी सेवा में नियोजित किये जाने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें विभागीय नियमानुसार 23 आश्रितों को कनिष्ठ सहायक एवं 1 को चतुर्थ श्रेणी के पद पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती प्रदान की गयी। वहीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए प्रतिबद्धता, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने व जनहित पर जोर दिया। अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री व विभाग के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर निदेशक संदीप कौर, अपर निदेशक वित्त अमर सिंह, उपनिदेशक डॉ. अनुपमा शांडिल्य मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button