रिंकू ने प्रिया को अगूंठी पहनाई लगी रोने
क्रिकेटर रिंकू संग प्रिया की सगाई में देश की नामी हस्तियां हुई शामिल

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में क्रिकेटर और राजनीत का प्रेम मिलन साकार हो गया। रविवार को सेंट्रम होटल में क्रिकेटर रिंकू द्वारा सपा सांसद प्रिया को अंगूठी पहनाते ही उनके आंसू बहने लगे। ऐसा देखकर रिंकू सिंह भी कुछ क्षण के लिए सोच में डूब गए और उन्हें संभाला। वहीं जब रिंग सेरेमनी पूरी हुई वैसे ही प्रिया सरोज की ख़ुशी उनके डांस में देखने को मिली। जिसमें जमकर थिरकते हुए दूसरों को भी इशारा करती हुई दिखाई दे रही थी। वहीं रिंकू सिंह देखते रह गए और प्रिया ने अपनी खुशी नाचते हुए इजहार कर रही थी।
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी ‘द सेंट्रम’ होटल में हुई। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें संभाला।
इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर प्यार का इजहार किया और सेरेमनी में आए लोगों को थैंक्यू कहा। इस दौरान प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था और रिंकू व्हाइट शेरवानी पहने थे। रिंग सेरेमनी के समय बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गाना ओ माही, ओ माही बज रहा था। रिंग सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। इसके बाद मेहमानों और परिवारवालों के साथ प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया।
इससे पहले, रविवार सुबह रिंकू होटल में अपने परिवार के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तभी प्रिया सरोज पहुंचीं। रिंकू ने उन्हें हैलो कहा और वेटर से अपने रूम का एक्सेस कार्ड दिलवाया। प्रिया रिंकू के कमरे में गईं। वहां रिंकू का कोट-पैंट रखकर लौट आईं। इस मौके सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिम्पल के साथ आशीर्वाद देने पहुंचे और अन्य पार्टी के मंत्री समेत फ़िल्मी सितारे भी शामिल रहे।