उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

एनसीसी कैडेट अंशिका को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड

आल इंडिया रैंकिंग में द्वतीय स्थान किया हासिल

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। नारी शक्ति की मिशाल पेश करने वाली आंशिका कुमारी को गणतंत्र दिवस शिविर में सेकंड बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी लखनऊ की फ्लाइट कैडेड अंशिका कुमारी ने अपने अनुशासन, लगन एवं सतत् परिश्रम से ऑल इंडिया रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं मंगलवार को इस उपलब्धि के लिए फ्लाइट कैडेटअंशिका कुमारी को इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा द्वारा सेकेंड बेस्ट कैडेट का अवार्ड प्रदान किया गया। ज्ञात हो किफ्लाइट कैडेट अंशिका इससे पहले बंगलुरू में आयोजित ऑल इंडिया वायु सेना कैंप 2024 में भी सक्रिय भूमिका का प्रदर्शन किया था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button