मुख्यमंत्री ने STPI का किया उद्घाटन
टेक्नोलॉजी पार्क युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने वाला

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में सतत अग्रसर दिखाई दे रहा है। गुरुवार को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) कार्यक्रम में शामिल होकर उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि GIDA ने विगत 9 वर्षों में नवनिर्माण और प्रगति की एक नई पहचान देश और दुनिया के समक्ष प्रस्तुत की है। यह टेक्नोलॉजी पार्क युवाओं को नवाचार,
स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने वाला सशक्त मंच सिद्ध होगा तथा प्रदेश को डिजिटल विकास और टेक्नोलॉजी आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में नई गति प्रदान करेगा।
पिछले 9 वर्षों में GIDA ने नवनिर्माण की दिशा में नई प्रगति की है। एक समय था जब गीडा में कुल दो उद्योग लगे थे, जिनमें महज 29 से 30 करोड़ रुपये की पूंजी लगी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि
पिछले 9 वर्षों में 350 से अधिक उद्योग लगे हैं और ₹15,000 करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है। अकेले गीडा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 हजार से अधिक युवाओं के लिए नौकरी की नई संभावनाएं विकसित की हैं।



