उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

रेडक्रॉस सोसायटी ने गोद लिए टीबी मरीजों को बांटा पोषण 

टीबी अस्पताल में किया पोषण पोटली वितरण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गयी।

सोमवार को ठाकुरगंज स्थित सह संयुक्त चिकित्सालय टीबी अस्पताल में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा द्वारा गोद लिए गए टीबी (क्षय रोग) मरीजों को पुष्टाहार पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपचाररत टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना था। वहीं

सचिव अमरनाथ मिश्र के द्वारा टीबी मरीजों को समय पर दवा लेने, पौष्टिक आहार करने तथा डॉक्टरों के निर्देशों का नियमित पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि सही उपचार और सावधानियों के साथ टीबी रोग पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे जनसेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर मरीजों का उत्साहवर्धन किया तथा नियमित दवा और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरनाथ मिश्र, ऋतुराज रस्तोगी, आलोक सक्सेना,मनोज तिवारी,हरिराम, मनीष शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button