मुख कैंसर के बारे में लगाया जांच शिविर, किया जागरूक
डॉक्टरों ने मुख कैंसर की रोकथाम पर दी जानकारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख कैंसर के बारे में जागरूक किया गया।
शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान में दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवं मुख कैंसर जांच शिविर के साथ पोस्टर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसे संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह, डीन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संस्थान निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने विभाग द्वारा किए जा रहे सामुदायिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा,
“ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में मुख स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना और दंत रोगों की रोकथाम के महत्व को समझाना है। वहीं
सीएसआईआर – सीडीआरआई की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा
“महिला दिवस के अवसर पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं और परिवारों को अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रो.शैली महाजन, दंत चिकित्सा विभाग ने कहा
“जागरूकता और समय पर जांच गंभीर मुख रोगों, विशेषकर मुख कैंसर की रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ. शुभा शुक्ला, डिवीजन ऑफ न्यूरोसाइंस एंड एजिंग बायोलॉजी सीडीआरआई ने निवारक देखभाल के महत्व पर जोर दिया। डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल, डॉ. स्वेता मेहता और डॉ. स्मित यादव ने बताया कि सही तरीके से ब्रश करना और तंबाकू से दूरी जैसे सरल उपाय मौखिक स्वास्थ्य को काफी बेहतर बना सकते हैं।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दंत चिकित्सकों की टीम ने मुख जांच की, पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलायी और प्रतिभागियों को अच्छे मौखिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श दिया।
इस पहल को सभी ने सराहा और इस विशेष अवसर पर, विशेष रूप से महिलाओं के लिए, स्वस्थ मुस्कान और निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया।



