कुलपति ने कर्मचारी परिषद कार्यालय का किया लोकार्पण
केजीएमयू परिषद अध्यक्ष एवं महामंत्री रहे मौजूद

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। कर्मचारी परिषद कार्यालय का लोकार्पण किया गया। शनिवार को
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पद्मश्री कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद द्वारा कर्मचारी परिषद कार्यालय का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर संतोष कुमार शर्मा वित्त अधिकारी, बीके ओझा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,अमित सिंह, एवं कर्मचारी परिषद के केपी श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष सोनू बाल्मीकि, उपाध्यक्ष एवं अन्य सभी पदाधिकारी, एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्षों से लंबित प्रमोशन दवाओं की उपलब्धता कर्मचारियों के एसीपी एवं रुकी हुई भर्तियों को कुलपति द्वारा पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में एक अभूतपूर्व और अद्वितीय परंपरा की शुरुआत की है।
किसी भी कर्मचारी का प्रमोशन होने पर कुलपति स्वयं प्रमोशन पत्र अपने हाथों से प्रदान करती हैं। यह व्यवस्था देश और प्रदेश के किसी भी अन्य संस्थानों में नहीं देखने को मिलती है। इसी क्रम में महामंत्री एवं अध्यक्ष ने कर्मचारी परिषद के समारोह में शामिल होने के लिए कुलपति एवं प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों का आभार जताया।



