मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक
ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो' के रूप में तैनात करने के निर्देश

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश के प्रत्येकn जिलों मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती के निर्देश दिए गए ।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ के लक्ष्य को गति देने के लिए प्रत्येक जनपद में ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर आर्थिक विकास को साक्ष्य-आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए तथा जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की आर्थिक एवं डेटा विश्लेषण क्षमता को सुदृढ़ किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में दो विशेषज्ञ- एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ एवं एक डेटा विश्लेषक को ‘ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो’ के रूप में तैनात किया जाए।
उन्होंने कहा कि इन विशेषज्ञों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों, निवेश के अवसरों एवं आर्थिक संभावनाओं का साक्ष्य-आधारित विश्लेषण कराया जाए तथा जनपद-केन्द्रित विकास रणनीतियों के निर्माण में जिला ओटीडी सेल को सशक्त किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो द्वारा जनपद स्तर पर संचालित आर्थिक गतिविधियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड की जाए तथा प्रमुख सचिव, सचिव स्तर पर त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट एवं प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर विकास की प्रवृत्तियों को चिह्नित करते हुए निवेश संवर्धन, रोजगार सृजन एवं समग्र आर्थिक विकास को नई गति दी जाए।



