उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मरीजों के परिजनों को कम्बल वितरण

इनर व्हील क्लब ने बांटा कम्बल

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मानवता की मिशाल पेश करते हुए कम्बल का वितरण किया गया। शनिवार को

एसजीपीजीआईएमएस में इनर व्हील क्लब के सहयोग से रैन बसेरा में निवासरत रोगी परिजनों के लिए कंबल दान के अंतर्गत एक सामुदायिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह मानवीय पहल शीत ऋतु के दौरान रोगी परिजनों को ऊष्मा एवं सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।

इस अवसर पर लगभग 30 जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। वहीं सामुदायिक सेवा कार्यक्रम में प्रो. आर. हर्षवर्धन (अपर चिकित्सा अधीक्षक, एपेक्स ट्रॉमा सेंटर एवं चिकित्सा अधीक्षक 10 इनर व्हील क्लब सदस्य तथा डॉ. मीनाक्षी सिंह अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब उपस्थिति रही।

इसके अलावा संकाय सदस्य, अस्पताल का स्टाफ तथा इनर व्हील क्लब के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रो. आर. हर्षवर्धन ने कहा कि नैदानिक देखभाल से आगे बढ़कर रोगी कल्याण के प्रति एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया तथा रोगी परिजनों एवं कमजोर वर्गों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया।

साथ ही इनर व्हील क्लब सदस्य ने इनर व्हील क्लब के मूल दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा, ” समाज सेवा ही हमारा सच्चा कर्तव्य है। करुणा के छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा सुकून ला सकते हैं।

इसी भावना को दोहराते हुए डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि कंबलों का वितरण रैन बसेरा में ठहरने वाले रोगी परिजनों को आवश्यक आराम प्रदान करेगा तथा यह इनर व्हील क्लब की निरंतर सामाजिक सेवा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button