सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
अकबरी गेट इकाई के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। व्यापारियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। गुरुवार को
सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल की अकबरी गेट इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वहीं समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में नवाब मसूद अब्दुल्ला साहब (नवाबीन-ए-अवध) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में संजय गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद राहुल मिश्रा, इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के मौलाना सूफियान निज़ामी, और एडवोकेट मीसम नकवी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अकबरी गेट इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें
अध्यक्ष फजल खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर,कोषाध्यक्ष अब्दुल हलीम, उपाध्यक्ष शहीद अली, जुनैद, संगठन मंत्री शहजाद कुरैशी, मंत्री बासित अली, सूफियान, अफजल, हुजैफा
संगठन के संरक्षक मंडल में डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी, जमील अहमद, एजाज चांदीवाला, फुरकान ज्वेलर्स, मोहम्मद राशिद शामिल रहे। वहीं समारोह के दौरान प्रदेश एवं नगर इकाई के प्रमुख पदाधिकारी में
प्रदेश महिला अध्यक्ष अफसाना खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सबिया मार्शल, जिला अध्यक्ष (अमेठी) समीर कुरैशी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, नुरुल हुदा, रवि वर्मा, दिनेश यादव, सत्यदेव राजपूत, दीपक सैनी, कृष्णा सिंह, फैसल कुरैशी, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद शादाब, खुबैब, शहकरीन और रहमत अली शामिल रहे। साथ ही
प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने कहा कि संगठन क्षेत्र के व्यापारियों की हर समस्या के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अकबरी गेट क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, नाजायज फड़ या दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ठेलों और ई-रिक्शों पर नियंत्रण की मांग भी रखी गई।। यह जानकारी प्रदीप वर्मा प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल ने दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और व्यापारी एकता का नारा बुलंद किया गया।



