अटल गरीब कल्याण एवं सुशासन के प्रणेता – ब्रजेश पाठक
अटल स्मृति सम्मेलन को डिप्टी सीएम ने किया संबोधित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अटल गरीब कल्याण एवं सुशासन के प्रणेता थे।
भारत रत्न पूर्व प्रधानामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे। उनका कोई राजनीतिक दुश्मन नहीं था। वे लोगों के दिले में बसते थे। उनका लखनऊ में घर-घर से नाता है।
उनकी स्मृतियां हर भारतवासी के मानस पटल पर अंकित है। शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नगर निगम के प्रेक्षाग्रह में अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल लखनऊ में गरीब कल्याण एवं सुशासन के प्रणेता, युग पुरुष थे। लखनऊवासी अटल को अपने परिवार के अभिभावक के रूप में लगातार देखते हैं ।
राजनीति व सामाजिक जीवन में जो अटल ने लाइन खीचने का काम किया है, हर राजनेता वहां पहुंचना चाहते हैं अटल राजनीति के अजातशत्रु थे। विपक्षी भी उनकी बात का मान रखते थे। वैचारिक मतभेद होने के बावजूद सामाजिक ढंग से दलीय एकता बनाए रखते थे।
उनकी स्वीकार्यता भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी थी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अटल सनातन धर्म के पक्षधर थे। दूसरी विचारधारा के लोग भी उनकी बातों को सहजता से लेते थे। वे कवि, पत्रकार व राजनेता थे। उनमें किसी के प्रति विद्धेष की भावना नहीं थी।
एनडीए का गठन कर देश को आगे बढ़ाया..
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी ने कई पार्टियों को एकसूत्र में पिरोकर देश को आगे बढ़ाया। कई दलों को एकत्र कर एनडीए का गठन किया था। विभिन्न वैचारिक मतभेदों के बावजूद देश को बेहतर सरकार देने का काम किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जब अटल किशोरावस्था में ग्वालियर में अपने पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे थे, उस वक्त उन्होंने कविता के माध्यम से अंग्रेजों की गुलाम संस्कृति के खिलाफ लिखना शुरू किया।
स्थानीय पुलिस ने उनके पिता से शिकायत की। पुलिस ने कहा कि आपका बेटा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ काम कर रहा है। पिता ने उन्हें आगरा भेज दिया। उसके बाद भी अटल ने लिखना बंद नहीं किया। देश को अंग्रेजी संस्कृति व अग्रेजों से मुक्त कराने के लिए काम किया।
कविताएं लिखी। हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर देश व समाज को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही हैं। पात्रों तक योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। योजनाओं की निगरानी हो रही है।
कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अमित गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा घनश्याम गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी, पृथ्वी गुप्ता, रंजीत सिंह, जेपी सिंह, स्वदेश सिंह, अभिलाषा सुदर्शन कटियार,
हरीश चंद्र लोधी, सुनील शंखधर, प्रदीप शुक्ला, भृगुनाथ शुक्ला, राघवराम तिवारी, उपसभापति चरनजीत गांधी, राजेश सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, गिरीश गुप्ता, राकेश मिश्रा, मान सिंह समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।



