अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबरराष्ट्रीय

वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व

कोलंबो में तिरंगा लहराने को तैयार सर्वाेदय विद्यालय के खिलाड़ी

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। कोलंबो में तिरंगा लहराने को सर्वाेदय विद्यालय के खिलाड़ी तैयार और रवाना हो गये।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय, इटौरा (आगरा) अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाने जा रहा है।

विद्यालय के दो प्रतिभावान खिलाड़ी और छात्र रमन कुमार और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए मंगलवार को कोलंबो (श्रीलंका) के लिए रवाना हो गए।

चौंपियनशिप 28 नवंबर से 30 दिसंबर, 2025 तक आयोजित होगी। जिसमें 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कक्षा 11 के छात्र रमन कुमार सब-जूनियर के 56 केजी भार वर्ग में और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र सीनियर के 77 केजी भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 गोल्ड और रिकॉर्ड के दम पर ‘राष्ट्रीय चौंपियनशिप हुआ चयन..

दोनों का चयन हाल ही में गुजरात के मैसाना और सूरत में हुई राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें रमन ने मैसाना में सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीता और श्री हरीश ने सूरत में गोल्ड मेडल हासिल किया और डेड लिफ्ट में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया।

उनकी इस उपलब्धि पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र रमन कुमार और शिक्षक हरीश चंद्र का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन गर्व की बात है।

खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देकर हम उन्हें और मजबूत बना रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं दोनों के साथ हैं। वे कोलंबो में देश का नाम रोशन करें। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक और योजनाधिकारी जे राम ने कहा कि सर्वाेदय विद्यालय से खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना गर्व का विषय है।

यह उपलब्धि विद्यालय में उपलब्ध प्रशिक्षण, अनुशासन और खेल प्रोत्साहन वातावरण का सशक्त प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button