उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
धरौली गांव समीप पलटी डबल डेकर बस 39 लोग घायल
जिला प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

बाराबंकी।लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डबल डेकर बस पलटने से 39 यात्री घायल हो गए।
मामला रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के धरौली गांव के समीप पलटी डबल डेकर बस का है। जहां गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई डबल डेकर बस गुरुवार की सुबह रात्रि में संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।
जिसमें ड्राइवर कंडक्टर मिलाकर करीब 70 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार दो की हालत गंभीर बताई जा रही। वहीं घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ 37 लोग स्वस्थ होकर उन्हें भेज दिया गया है।
यह जानकारी रामसनेहीघाट उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही सूचना मिली आनन फानन में पुलिस बल के साथ क्रेन से बस को यथा स्थिति में लाया गया। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।



