उत्कृष्ट कार्य को मंडल रेल प्रबंधक ने संजीव कुमार सिंह को दिया प्रशस्ति पत्र
स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से टला रेल हादसा

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से रेल हादसा टल गया। बताते चले कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत सिंदुरवां स्टेशन पर पदस्थ स्टेशन मास्टर संजीव कुमार सिंह ने अपनी सतर्कता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
उन्होंने गाड़ी संख्या DN MPIB/43567 को स्टेशन से गुजरते समय तकनीकी गड़बड़ी का एहसास कर गाड़ी को रुकवा दिया। वहीं
गाड़ी के निरीक्षण में पाया उसके सातवें वैगन संख्या SR 964112 के एक्सल से धुआं निकल रहा था, तथा EM पैड जल रहा था, जो एक गंभीर सुरक्षा जोखिम उत्पन्न कर सकता था। श्री सिंह की सूझबूझ पूर्ण कार्रवाई से संभावित दुर्घटना को टाल दिया गया।
जिससे रेल संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित हो सकी। श्री सिंह की सजगता और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे सुनील कुमार वर्मा ने संजीव कुमार सिंह को संरक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस सराहनीय कार्य के लिए रेलवे विभाग में वाहवाही हो रही है।



